top of page

सज़ा ए दिल्लगी

Apr 27, 2023
1 min read

By Suvankar Dash


अक्सर रिश्ते इस मोड़ पे टूटते हैं

जब उम्मीदों से धोखे टकराते हैं

बेफिक्री की जगह तन्हाईयां लेती हैं

जब अल्फाज़ें आंसुओं का रूप लेती हैं





गज़ब है ये दिल और उसका अजीब सफ़र

नजाने कैसी कैसी हैं जिम्मेदारियां इस पर

ग़म के धागों से सीता रहा मगर

वो जो उसका आज है आनेवाले कल से बेखबर


ख़ाक के ढेर पे जैसे बिजली कड़की

राख़ हुए जल के एक आह भी न भड़की

ढोंग के बाज़ार में सच्चाई हुई नीलम

कोई हुआ गुमराह कोई हुआ सरेआम


हम सिर्फ तुम्हारे कभी न हो सके

एक पसंद से ज़्यादा कुछ न हो सके

मिले तो थे बिछड़ने के वादे पर

बिछड़ते बिछड़ते मिलने के वादा न कर सके


By Suvankar Dash




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page