संघर्ष
By Nidhi Pant
असफल होना संघर्ष नहीं, असफल होने का विकल्प ही न होना
संघर्ष है। सफलता का जश्न मना लेते हैं
सभी, सफलता के बाद आशीष देने वाले हाथों का न होना संघर्ष है।
कमी तो हर जीवन में है, उस कमी को ताउम्र पूरा
न कर पाना संघर्ष है। घर का छोटा
होना संघर्ष नहीं, घर का खाली होना संघर्ष है।
रातों को नींद न आना तो सताता है, पर नींद आकर भी सोया न
होना संघर्ष है। इच्छाओं का पूरा न होना अखरता तो है,
अपनी इच्छाओं को मार देना संघर्ष है। रिश्तों की कतारें लग ही जाती
हैं। बिन अपेक्षा कोई रिश्ता न होना संघर्ष है।
भीड़ में आकर खो जाना बुरा तो है, खुद के पास कभी वापस न आ
पाना संघर्ष है। सितारों को छू पाना कठिन तो है,
उन्हें छू पाने का हौसला ही न होना संघर्ष है।
By Nidhi Pant

Comments