शुक्रिया ज़िन्दगी
By Sonu Sharma
थोड़ा गम दे दिया ,तो शिकायत क्यों करें
लम्हे खुशियों के भी तो, लाती रही है ज़िन्दगी
अँधेरा हुआ है तो , हौसला रख ऐ बन्दे
रौशन सवेरे भी तो , दिखाती रही है ज़िन्दगी
ज़रूरी तो नहीं की, हर राह हो फूलों भरी
खुशनुमा भी तो मौसम, बनाती रही है ज़िन्दगी
थोड़ा रुस्वा है वक़्त तो, क्या साथ छोड़ दें
कदम कदम पे साथ भी, निभाती रही है ज़िन्दगी
By Sonu Sharma

Comments