top of page

शांतिपूर्ण फैसले

Updated: Jul 7, 2025

By Anamika


वो मुस्कुराते चेहरे गर्वित थे। उनकी औलाद एक सफलता साबित हुई। उनकी ज़िंदगीभर की मेहनत ने समाज में इज्जत कमाई है। किसी के पास कोई कारण नहीं कि उस परिवार के बारे में कुछ गलत कह सके। उन दोनों का सुझाया फैसला सही तो होना ही था, उम्र और तजुर्बा था उनके पास।

 

अब बारी थी ज़िंदगी के दूसरे बड़े फैसले की। यकीनन ये भी शानदार रहेगा। एक क्षेत्र में हासिल सफलता बाकी क्षेत्रों में भी सफलता की ही उम्मीद देती है। पर इस बार औलाद ज़रा हिचकिचा रही थी उन दोनों के सुझाव को फैसले में बदलने से। क्यूंकि उस पहली उपलब्धि के लिए जिस चीज का त्याग किया था, वो सीने में अब भी याद बनकर सजी थी। आखिर किसी चीज का ज़िंदगी में ना होना ये निश्चित नहीं करता कि समय उसे मन से भी मिटा देगा। अब दूसरे फैसले के समय वो सीने में दबी याद आँसू बनकर फूट पड़ी। पर आँसुओं की ज़िंदगी बहुत छोटी होती है, उन पर ढेरों उम्मीदों का बोझ होता है। समाज में बरसों से पीढ़ियों की कमाई इज्जत एक याद के दम पर खत्म नहीं की जा सकती। तो ये फैसला भी ले लिया गया। वो दो मुस्कुराते चेहरे गर्वित थे। 


हालांकि एक और चोट से सीने में सिर्फ याद नहीं, अब घाव बन चुका था। और ये घाव एक समय के बाद जब बीमारी बनने लगेगा, तब औलाद को तीसरा फैसला लेना होगा। जिस फैसले के लिए कोई सुझाव नहीं देगा। वो फैसला भी शांति से लिया जाएगा, और उसके सीने को हमेशा के लिए शांत कर देगा। 

पर फिलहाल समाज के पास कोई कारण नहीं था कि उसके परिवार के बारे में कुछ गलत कह सके।


By Anamika



Recent Posts

See All
Unread

By Roshan Tara “You’ve never written me a love letter,” she teased, eyes bright. “Like in old movies. Handwritten. Just once—for my birthday.” He promised. But fate was faster than his pen. She never

 
 
 
Teaming Up and Escaping From Kidnap

By Hemasri Nithya Chodagiri “I don’t know how I got myself here”. “I'm an ordinary orphan and my name is Henry”. “My dad raised me until I was 10 but after that my dad died in a museum fire and my mom

 
 
 
The First Sight

By Gaayathri Arasakumar “ Senapathi , move forward, come what may! Let no Deva or man stop us!” I bellowed over the chaos of the battlefield. Perhaps, Mallan had not heard my cry over the maddening t

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page