वक़्त की पाठशाला
Updated: Jan 13, 2023
By Romal Bhansali
दौड़ते हुए इस वक़्त से मैंने पूछा,
किस ओर चल दिया है तू |
वक़्त ने कहा, पूछने में मुझे बर्बाद मत कर
बीत जाऊंगा |
पर फिर भी एक सवाल मैंने वक़्त से पूछ ही लिया,
क्यों मुश्किल वक़्त वाला तेरा रूप दिखाता है तू सबको?
वक़्त ने मुस्कुराते हुए कहा,
मुश्किल वक़्त वो आइना होता है मेरे दोस्त,
जो खुदकी तकलीफें दिखाता है और लोगो की फितरतें |
By Romal Bhansali

Comments