वो लोग ही बस सच बोलते हैं..
By Siya Rasik
वो लोग ही अब बस सच बोलते हैं,
जो बोलते हैं कि झूट बोलते हैं।
मेरे ख़्याल में तू ख़ुदा हैं जाना,
वो अलग बात हैं इश्क़ में लोग झूट बोलते हैं।
ये देश बदल जाएगा कुछ सालों में,
हुक्मरान बड़ी चालाकी से झूट बोलते हैं।
इतने बड़े दुनिया में सच कहां हैं,
खामोश लोग ख़ामोशी से झूट बोलते हैं।
मेरा तो ख़ैर नाम ही हैं गरीब,
मैं सच भी बोलूं तो लोग “झूट” बोलते हैं।
By Siya Rasik

Comments