वो पल….
By Ankita Pradeep
जिंदगी के वो पल भी क्या खूबसूरत थे
जिंदगी के वो पल भी क्या खूबसूरत थे...
जब हमें ना दुनिया का पता था,
ना चेहरे पर लगे मुखौटों का,
ना पैसों का पता था, ना मंज़िल का...
मां के होने से ही खुशी थी और उन्हीं के कहीं जाने से गम
पापा के आने से मुस्कान थी और उनके कहीं जाने से डर
वो पल काश आज भी बरकरार रहते
वो पल अगर आज भी बरकरार रहते...
तो ना कभी कोई मां तड़पती और ना ही कभी पिता रोते I
By Ankita Pradeep

Comments