top of page

वो नदी

Dec 14, 2022
2 min read

By Dr Meenakshi Saini


वो नदी बहुत शांत सी

बह रही थी सुकूनियत से

गर्व से थी चल रही

कितने ही घने जंगलों

और ऊंचे पहाड़ों के बीच


था विश्वास अपने पर

और संयम भी अपनी चाल में

जोश था उसे बहुत

समुद्र को जाकर मिलने का


चाल में थी उसके तेज़ी

और दिल में था बहुत जुनून

खुशी और प्यार का

अजीब सा था इक संगम


चलकर कई मीलों के रास्ते

जब पहुंची वो मंज़िल के करीब

सामने देख विशाल समुद्र

खुशी जैसे लुप्त हो गई


कुछ समझ ना आया उसको

दिल को बहुत टटोला तब

डर था एक जो जाग गया

रोक रहा था उसकी चाल


बेचैनी थी बहुत अजीब

खुद को खोने का डर था

लग रहा था रोक लगेगी

उसकी अब आजादी पर


प्यार जो था समुद्र के लिए

वो दुविधा में बदल गया

किया तब उसने सोच विचार

दिल को भी समझाया तब

इतने लंबे सफर का फिर

जोश और महत्व जगाया सब


जाना तब उस नदी ने

ये डर नहीं बेचैनी है

नए सफर पर चलने और

आत्मसंग होने की





एक छोटी नदी से अब वो

विशाल समुद्र बन जाएगी

अब उसकी वो थमी सी चाल

लहरों में बदल जाएगी


फुर्र हो गया उसका वो डर

था जो कन कन में बसा

फिर चाल को दी उसने रफ्तार

और बहाव में तेज़ी भरी


झर झर करके वो नदी

समुद्र में समा गई

अब थी तेज़ी चाल में

और ऊफ़ान पर था बहाव

नए इस बदलाव की वो

खुशी जैसे हो दिखा रही


दिल के अपने हर डर को

जब कर लेते हैं काबू हम

तो खुल जाती हैं कई राहें

और मिलती है नई मंज़िल भी


हर बदलाव लाता तो है

दिल में डर का एक बवंडर

पर है जरूरी इसे समझना

तभी तो मिलेगा हमें समुंद्र

तभी मिलेगा हमें समुंद्र।।


By Dr Meenakshi Saini




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page