वो दिन भी आएगा
By Vivek Chandel
वो दिन भी आएगा
वो रातें भी आएंगी
हम एक-दूजे के कभी हो नहीं सकते
ये बातें भी आएंगी
वो सवेरे भी आएंगे
वो शामें भी आएंगी
आज ही एक-दूजे से अलग हो जाते हैं
ऐसी ख्यालातें भी आएंगी
वो भरी-दुपहरी भी आएगा
वो मध्य-रात्रि भी आएगी
कि कुछ समय और साथ रह जाते हैं
ऐसी चाहतें भी आएंगी
वो सवेरे भी आएंगे
वो शामें भी आएंगी
हम एक-दूजे को समझ ही नहीं पाते हैं
ऐसी ख्यालातें भी आएंगी
वो दिन भी आएगा
वो रातें भी आएंगी
हम एक-दूजे के लायक ही नहीं
ये बातें भी आएंगी ।
By Vivek Chandel

Comments