वैसा एक शख़्स
By Devanshee
गुलाब से तो अब प्यार करते हैं
जो उसके कांटों की चुभन झेल पाए
वैसा एक शख़्स चाहिए
इन्द्रधनुष तो सबको सुंदर लगता है
जो उसके तूफान को भी झेल पाए
वैसा एक शख़्स चाहिए
कमल का फूल तो सबको पसंद है
जो उसे कीचड़ से निकालकर लाए
वैसा एक शख़्स चाहिए
हीरा तो सबको प्यारा लगता है
मगर पत्थर को तराश जो हीरा बनाए
वैसा एक शख़्स चाहिए
मोती की चाह तो सबको होती है
जो सीप की तरह उसे संजोए
वैसा एक शख़्स चाहिए
By Devanshee

Comments