top of page

विद्यालय - By Sandeep kumar Singh (yugmahalaya)

12 minutes ago
4 min read

Written By: Sandeep kumar Singh ( yugmahalaya)

Category: Poetry

Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026

In the realm of poetic expression, Sandeep kumar Singh (yugmahalaya) presents "विद्यालय," a reflective piece submitted to the Poetry and Creative Writing Competition 2026. This evocative poem, categorized under Poetry, delves into the theme of education, exploring its transformation over time. Through his words, Sandeep encapsulates the essence of traditional learning and its cultural significance, inviting readers to ponder the current state of educational institutions.

About the Work

"विद्यालय" by Sandeep kumar Singh is a profound exploration of education's cultural and ethical dimensions. The poem employs rich imagery and rhythmic flow to contrast the past's revered educational practices with the present's challenges. Sandeep's style is both nostalgic and critical, weaving a narrative that questions the commodification of knowledge and the loss of traditional values. The poem’s reflective tone prompts readers to contemplate the purpose and direction of modern education.

विद्यालय

Original Submission by Sandeep kumar Singh ( yugmahalaya)

३ . विद्यालय।

हाँ, विद्यालय तो होता था,

न विद्या का लय होता था।

विद्या का आलय होता था।

ज्ञान की गंगा का उद्भव,

गुरु, एक हिमालय होता था।

शिष्य समर्पित जिज्ञासा।

श्रद्धा का शिवालय होता था।

हाँ,विद्यालय तो होता था।

संस्कृति-सरिता के सुर अगाध,

उठते, कलरव से एक साथ।

भा का रथ ले,आता प्रभात,

स्वागत में छात्राएँ,छात्र,

पंक्तिबद्ध, सब जोड़े हाथ,

तमसोमाज्योतिर्गमय के नाद,

कल-कल करता वो आह्लाद,

तन-मन मे जा लय होता था,

हाँ,विद्यालय तो होता था।

उत्तर,दक्षिण,पूरब,पश्चिम,

प्रारम्भ,छोर हो या मद्धिम।

न बौद्ध,जैन,सिख,ईसाई,

था नहीं कोई हिन्दू,मुस्लिम।

जब तीन रंग चढ़ जाते थे,

एक साथ ही कदम बढ़ाते थे,

नौनिहाल बन जाते थे।

युग-निर्माण, वो अक्षय होता था,

हाँ,विद्यालय तो होता था।

दंडित भी हुए,जो हुए पुरस्कृत,

पर नहीं कभी भी रहे तिरस्कृत।

मैदान भरे थे खेलों से,

उत्साह भरे उन रेलों से।

वैभव विचारों से आन्दोलित,

शिक्षा का उपवन भी पुष्पित।

नृत्य,गीत ,एकांकी थे,

पूरे भारत की झाँकी थे,

कब,कौन,अकेला रहा वहाँ?

संस्कृति का मेला लगा जहाँ।

आचार,विचार और संस्कार,

शिक्षा का समन्वय होता था,

हाँ ,विद्यालय तो होता था।

वो समय, हाथ से छूट गया,

विद्या का आलय टूट गया।

एक तक्षशिला,नालंदा था,

ग़ज़नी का पाप अनूठा था।

हैं गजे हुए घर में ग़ज़नी

जी भर नालंदा लूटा है।

धन धर्म हुआ, सत्कर्म हुआ,

अज्ञान,ज्ञान का मर्म हुआ।

पदाघात है तृष्णा का,

मस्तक त्रिजटा का फूटा है।

अक्षर, क्रय-विक्रय होता है?

क्या विद्यालय ये होता है?

न गुरु कुम्हार ,न शिष्य कुम्भ,

इस ओर अहं,उस ओर दंभ।

सामन्जस्य और संवाद नहीं,

श्रद्धा और आशीर्वाद नहीं।

“मैं” का है दावानल प्रचंड ,

प्रज्ञा की ज्योति, अब नहीं अखंड।

अधिकार बोध,कर्तव्य दण्ड?

शैक्षिक स्तर का ये प्रबंध?

सूखा शिक्षा का सोता है,

ऐसा विद्यालय होता है?

अभिप्राय नहीं, व्यवसाय हुआ,

शिक्षा, अन्तिम अध्याय हुआ।

कागज के कुतरे मानस का,

कागज, मति का संकाय हुआ।

गहरे सागर के मोती छोड़,

लगी किनारों को है दौड़।

न गिनो, दबे-कुचले कितने,

जो खड़े रहे,ये उनकी होड़।

जो खड़े रहे, वो टिकते हैं,

विद्यालय, उन पर बिकते हैं।

कोटि-कोटि चेहरों को ढँके,

बस, चार ही चेहरे दिखते हैं?

मानवता का क्षय होता है,

क्या विद्यालय ये होता है?

कैसा मति-भ्रम फैलाया है?

जो है,उसको झुठलाया है।

जो नहीं, उसे अपनाया है।

आक्रोश,क्षोभ और उलझन को

नवयुग का प्राण बताया है।

बोए बबूल के पेड़ों से,

क्या आम, कभी उग पाया है?

सोने की चिड़िया के शिकार को,

सोने का बाज बनाया है?

सुनो,देश एक रोता है,

अपना विद्यालय खोता है。

नाम नहीं, कोई जाति नहीं,

अनमोल देश की थाती यही।

स्वार्थ सिद्धि के मंत्र नहीं,

राजनीति की प्रजाति नहीं।

बंजर जमीन पर उगे हुए,

उनमें खुशबू की ख्याति नहीं।

मध्याह्न भोज में पकते हैं,

दिन-रात बैल सा थकते हैं।

फटी सर्दियों के जूतों से ,

गर्मी मार भगाते हैं,

बरसात जेब में भरे हुए,

बौडम बादल बन जाते हैं।

खरगोश नहीं,कछुए भी नहीं,

किस्सों की नई जमाते हैं।

सब आसमान हैं बूझ रहे,

ये धरती को पढ़ आते हैं।

विद्यालय, ये नहीं जानते,

ये किस विद्यालय जाते हैं?

जब होड़ कगूरे बनने की,

ये मिट्टी में मिल जाते हैं।

क्षण भर न संशय होता है,

ऐसा भी विद्यालय होता है।

विश्व गुरु का अवलोकन,

उद्भव,प्रश्रय और उद्बोधन,

किस रस्ते से वो गुजरेगा

किस बस्ते से वो निकलेगा?

एक बौराई पगडंडी,

एक राजमार्ग का शहसवार।

एक फटा हुआ सा तिरस्कार,

दूजा ऐश्वर्य का अम्बार।

भूल हुई, गुरु द्रोण से जो,

क्यों वही समय दोहराता है?

संग-संग अर्जुन के,

कर्ण और एकलव्य नहीं पढ़ाता है।

साथ सुदामा,कृष्ण पढें,

विद्यालय नहीं बनाता है।

संपन्न,विपन्न से भला कहो,

शिक्षा का क्या नाता है?

वैमनस्य के बीज कौन,

बचपन में बो कर जाता है?

बौद्धिक स्तर बाज़ारॉ का

शिक्षा, चम्बल कर जाता है।

चम्बल-चरित्र में विश्व गुरु?

सिर लज्जा से झुक जाता है,

विश्वास जहाँ भय होता है,

वो कब विद्यालय होता है?

कितने चुन-चुन कर नाम दिये,

एक शून्य, हाथ परिणाम लिये,

संतुलन समाज का डोल रहा।

है व्योम, सड़क पर खौल रहा।

शिक्षा,भिक्षा और दीक्षा को

ठोंगे में बँटी परीक्षा को,

ठेले पर, ठेंगा तौल रहा,

भाँग कुएँ में घोल रहा।

अद्भुत विवेक का नशा,

नशे को पुनर्जागरण बोल रहा।

लिप्सा में लिप्त पलायन,

मुक्ति के नए द्वार, है खोल रहा।

हाँ,पूरा भारत देख रहा,

शिक्षा में स्वारथ देख रहा।

आध्यात्म ये चिन्तन शिविरों का,

भिक्षा में, भारत फेंक रहा।

ठगिनी के ठेके पर भविष्य,

है ,अपनी रोटी सेक रहा,

वर्तमान पर संशय है,

अब यही, समय का निश्चय है,

खण्ड-खण्ड में परिचय है।

सूचित संसार ये अतिशय है,

विद्या का मोल न कतिपय है।

मुद्राओं का संग्रहालय है।

विद्या विहीन विद्यालय है।

About the Competition

The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious platform celebrating diverse voices and creative talents. This competition gathers participants from various backgrounds, encouraging them to express their perspectives through poetry, short stories, and creative writing. It serves as a catalyst for artistic expression, fostering a community that values literary creativity.

We extend our gratitude to Sandeep kumar Singh for sharing "विद्यालय" with us in the Poetry and Creative Writing Competition 2026. His insightful exploration of education's evolution offers a poignant reflection on its cultural significance. Thank you, Sandeep, for contributing your voice to this enriching literary event.

About Hashtag Kalakar

Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

 
 
 

Recent Posts

See All
A dream - By Binen Steven

Written By: Binen Steven Category: Poetry Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 In the realm of poetic imagination, Binen Steven presents "A dream," an evocative submission

 
 
 
Finding Balance - By Lala Law Shing Yee

Written By: Lala Law Shing Yee Category: Creative Non-fiction Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 Join Lala Law Shing Yee in her captivating creative non-fiction piece, "

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page