लाशें रोयेंगी
By Satyam Kumar Barnwal
लाशें रोयेंगी
आत्मा भटकेगी और
तड़प-तड़प कर
सवाल करेंगी.....कौन है ज़िम्मेदार उनकी मौत का?
सरकार!
जो आजतक आत्मनिर्भर ना हो सकी
अस्पताल!
जो आज तक व्यवस्थित ना हो सके
अभियांत्रिकी!
जो ऑक्सीजन ना दे सके
वोटर!
जो समझदार ना हो सके
दवा माफ़िया!
जिनका कलेजा रुपयों का है
या फिर वो खुद
जो इस सिस्टम के क़ाबिल नही था
By Satyam Kumar Barnwal

Comments