लाज़वाब
By Kriti Chandawat
कोई जवाब नहीं आपकी स्टाइल का
आपकी बातों से भी मुझे प्यार है।।
सपनों में ही सही, पर मिलने का आपसे इंतज़ार है।।
जानते है हम, की ये रिश्ता नाज़ुक है
पर आपकी टांग खींचना मेरा अधिकार है।।
आपको परेशान करना नहीं है इसकी आदत
आपके एक मैसेज से, मेरा दिन बन जाता शानदार है।।
थोड़ी और शरारतें मैं करना चाहती हूं
थोड़ी और खुशियां आपको देना चाहती हूं।।
बंदिशों में नहीं, बेइंतहा यादें बनाना चाहती हूं
मुस्कुराहट हो आपकी, वजह मैं बनना चाहती हूं।।
मौसम आया था ऐसा भी,जब अल्फाज़ नहीं थे कहने को
पर दूर आपसे होकर भी ,
हमेशा अपने पास है आपको पाया।।
आप हो सबसे जुदा, है आपकी प्यारी सी अदा
कभी गौर फरमाना अपने ऊपर
नाचीज़ नहीं, आप हो मेरा प्यारा सा तोहफ़ा।।
By Kriti Chandawat

Comments