top of page

रास्ते

Nov 21, 2022
1 min read

By Sheetal Keshtwal


रास्ते चलते रहते हैं

सफर खत्म हो जाता है

लेकिन नहीं खत्म होते ये रास्ते

सदियों से चल रहें हैं

सदियों तक चलेंगे

कभी न खत्म होने वाले ये रास्ते

राहगीर थक जाता है

थकते नहीं ये रास्ते

मंज़िल की तलाश में

कुछ कांटों से होकर

कुछ गुलशन में खोकर

जाने कहाँ ले जाते हैं ये रास्ते




कभी तपती हुई गर्मी में

कभी ठिठुरती हुई सर्दी में

कभी भोर की सुनहरी धूप लिए

कभी रात की काली चादर ओढे हुए

हर राहगीर के साथ चलते हैं ये रास्ते

हर किसी की मंज़िल का पता जानते हैं

हर किसी के हमसफर हैं

थक जाए कोई तो रूक जाते हैं

मिल जाए किसी को मंज़िल तो छोड़कर उसे

आगे चल देते हैं ये रास्ते

इनका कोई आशियाना नहीं

ठहर जाएँ कहीं ऐसा कोई ठिकाना नहीं

न जाने कब इन्हे इनकी मंज़िल मिलेगी

जाने कब ठहरेंगे ये रास्ते।


By Sheetal Keshtwal





Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page