राय बदलती रहती है
By Amit Sagar
जीवन में जब आए नयी चुनौतियाँ,
तो लोगो की इच्छाएँ बदलती रहती है |
परिस्थिति जैसे ही आके जीवन को घेरे,
लोगो की आशाएँ बदलती रहती है |
अडिग रहते हैं बस वही हर परिस्थति में,
जिन्हे अपना लक्ष्य मालूम है|
जो अपने लक्ष्य की और है आगे बढ़ रहा,
उसकी बस बाधाएँ बदलती रहती हैं |
पर जिसे अपनी राह का पता नही,
उसी की हर पल राय बदलती रहती है |
By Amit Sagar

Comments