रख ये दोस्ती बरकरार
Updated: Jan 13, 2023
By Charvi Kathuria
तो क्या हुआ अगर उतना समय साथ नहीं बिताते अब हम
नहीं बांट पाते एक दूसरे की खुशियां और गम
मेरे दिल में जो ख़ास बन चुकी है जगह तेरी
नहीं बन पायी कोई और तेरे जैसी दोस्त मेरी
रोते और मुस्कराते एक साथ बड़े हुए हम
अपनी बहन से नहीं मानती मैं तुझे कुछ कम
हमारी वो स्कूल की मस्ती, कॉलेज की बातें
रोज़ शाम के स्नैक थे हम एक साथ खाते I
मैथ्स के मुश्किल सम्स हमें एक साथ रात को जगाते
काश वो सुनहरे दिन फिर कही लौट कर आ पाते I
यह तो पैसे कमाने की होड़ ने हमें कर दिया है दूर
वरना तेरा नाम लेते ही आज भी आ जाता है मेरे चहरे पे वो पहले वाला नूर I
पर कितना भी कमा ले तू पैसा
वो सुख वो चैन नहीं मिलेगा तुझे कभी पहले जैसा
वो सुकून जो सिर्फ दे सकती है एक सच्ची दोस्ती
वो गहरे राज़, वो पागलपन, वो मस्ती I
आज मेरे जन्मदिन का है अवसर
भूल तो नहीं गयी बनकर कहीं तू एक बड़ी अफ़सर?
समय बचा है, अभी भी है मुझे तेरे फ़ोन का इंतज़ार
कोशिश कर और रख ये दोस्ती बरकरार I
By Charvi Kathuria

Comments