ये है वो भारत।
By Darshana Mantri
ये है वो भारत,जहाँ शहिद के लाल लहु का केसरी तिरंगे से मान बढ़ाया जाता है।
ये है वो माटी, जहाँ शहिद सदा के लिए अमर हो जाता है।
ये है वो भारत
जहाँ हर दिन हर धर्मो का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
ये है वो भारत
जहाँ आज भी हज़ारो साल पुराने वेद-कथा,ग्रंथो,पुराणों को मान दिया जाता है।
ये है वो भारत की माटी,जहाँ मातृभूमि के लिए हँसते-हँसते अपने प्राण त्याग देने वाले-“महाराणा प्रताप”, “वीर शिवाजी”, “राणा सांगा”, “रानी लक्ष्मी बाई"
जैसे वीरो ने जन्म लिया है।
ये है वो भारत
जहाँ “मेरा भारत महान", “झंडा ऊंचा रहे हमारा" सिखाया जाता है।
ये है वो भारत
जहाँ शिष्टाचार, धार्मिक संस्कार व गुरु को नमन करना,आदि की मान्यताएं है।
ये है वो भारत जहाँ बच्चो को दोनों हाथ जोड़ कर नमस्ते करना सिखाया जाता है,सत्कार सिखाया जाता है।
ये है वो भारत की माटी
जहाँ “भगतसिंह", “शिवराम राजगुरु", “सुखदेव थापर", “खुदीराम बोस", “चंद्र शेखर आज़ाद",आदि महान लोगो के बलिदान को आज भी याद करा जाता है।
ये है वो भारत की माटी
जहाँ माटी की धूल को भी माँ का दर्जा दिया जाता है।
ये है वो भारत जहाँ आज़ादी के दिन को भी एक बड़े त्योहार की तरह मनाया जाता है। हर घर , हर चौराह पर तिरंगा गर्व से फहराया जाता है।
ये है वो भारत।
ये है मेरा महान देश।
ये है मेरा हिंदुस्तान।
धन्यवाद
जय हिंद जय भारत
By Darshana Mantri

Comments