ये फैसला तेरा ही था
By Deepika
ये फैसला तेरा ही था जिसने फासलों में जीना सिखा दिया
ये ख्वाहिश तेरी ही थी जिसने दर्द के साथ खुश रहना सिखा दिया
ये जज्बात तेरे ही थे जिसने मुझसे खुद को मिला दिया
ये एहसास तेरे ही थे जिसने बेवजह खामोशी के साथ जीने का हुनर सिखा दिया
ये आहट तेरी ही थी जिसने तुझे भूलने से पहले फिर से याद दिला दिया
ये कोशिशें तेरी ही थी जिसने दूर रहकर भी करीब आने का रास्ता दिखा दिया
ये पैगाम तेरा ही था जिसने आज तेरे करीब रहने का सबक सिखा दिया
ये जवाब तेरा ही था जिसने मुझे बार-बार तुझसे मिलवा दिया
ये बातें तेरी ही थी जिसने मेरी रूह तक को महका दिया
By Deepika

Comments