मोहब्बत
By Shivi
नैन खोलें तो तुम दिखते हो
सूर्य की पहली किरण से याद आते हो
ख्वाबों में आकर दिल सहला देते हो
अब यह भी बता दो हमसे इश्क करते हो
जैसा राधा ने प्रेम किया कृष्णा से वैसा ही प्रेम करेंगे
एक बार एतबार करके तो देखो
एक बार दिल लगा कर तो देखो
दिल और जान बस तेरे ही नाम कर देंगे
हो जाते हैं लोग अक्सर बावले मोहब्बत मे
पर हो गए हैं हम बावले तेरी मुस्कुराहट से
दिल का हाल कैसे बयां करें
अब तो हो गए है बावले तेरी मोहब्बत में
मोहब्बत क्या है कोई यह बता दे
जो आंखों पर पट्टी बांधे दे क्या वो है मोहब्बत
सेहतमंद को मरीज बना दे क्या वो है मोहब्बत
मोहब्बत क्या है कोई समझा दे
By Shivi

Comments