top of page

लड़का और लड़की क्यों ?

May 6, 2023
1 min read

By Shivi


लड़की हो तो कमजोर लड़का हो तो पहलवान

लड़की हो तो संस्कारी लड़का हो तो नालायक

लड़की हो तो आज्ञाकारी लड़का हो तो बदतमीज

क्यों अपेक्षा है लड़का और लड़की की जब दोनों है एक ही


ऐसे मत हंसो लड़का हो क्या?

कैसे चलती हो लड़का हो क्या?

कितनी शरारती हो लड़का हो क्या?

अरे इतना तो ईश्वर ने भी नहीं सोचा होगा लड़की ऐसी होगी क्या?


लड़की है वाहन मत देना गिरा देगी

लड़की है कुछ भी कह दो सहन कर लेगी

लड़की है पलट के जवाब नहीं दे सकती

जनाब लड़की के धैर्य की कभी परीक्षा मत लेना मां काली बनने में दो मिनट की देरी नहीं लगती




लड़कों का दिल पत्थर से बनता है कोई समझाए हमें

हमेशा लड़की सही लड़का गलत कोई क्यों समझाए हमें

क्यों हर बार लड़के बदतमीज होते हैं कोई समझाए हमें

क्यों हर बात पर लड़का और लड़की का जिक्र होता है कोई समझाए हमें


कैसा लड़का है लड़की के पीछे बैठता है

कैसा लड़का है हर पल रोता रहता है

कैसा लड़का है कितना कमजोर है

गलती चाहे लड़की की हो पर लड़का ही हर बार गलत होता है


अगर भाई रोएगा तो क्या तब भी हंसोगे?

अगर बहन गिर जाएगी क्या तब भी हंसोगे?

अगर बाप कमजोर पड़ जाएगा क्या तब भी हंसोगे?

आखिर वो भी किसी का बाप या भाई होगा उस पर भी हंसोगे?




जो मन में आए कर लेना

दिल छोटा मत करना हंस देना

जिंदगी बहुत छोटी है ख्वाब पूरे करना

मत सोचना क्या लड़का कर सकता है या लड़की कर सकती है बस कर देना


By Shivi




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page