मोदी है तो सब मुमकिन है
By Ketan Phadke
२०१४ में जरुरत थी एक जननेता की, देश को खुदसे बढ़कर मानने वाले की, सबका साथ, सबका विकास ही इनका नारा है, बस मोदी है तो सब मुमकिन है … दिन के १८ घंटे ये सोचे देश की तरक्की, इनके राज में अच्छे दिन की बात है पक्की, देश के लिए इनका पूरा जीवन समर्पित है, बस मोदी है तो सब मुमकिन है …
एक गरीब घर का बेटा मेहनत करके आगे बढ़ा, आँधी तुफानों में भी वो था अटल सा खड़ा, इनका जीवन ही सबसे प्रेरणादायी है, बस मोदी है तो सब मुमकिन है … संघ के विचारों से ये चले हमेशा आगे, कही विषयों में ये हमें भी गलत लगे, पर इनकी नियत पर कभी सवाल नही है, बस मोदी है तो सब मुमकिन है … जन्मदिन की इन्हें तहे दिल से बधाई, देश में आज खुशी की लेहेर है छाई, भगवान से इनके लंबे उम्र की दुआ है बस मोदी है तो सब मुमकिन है …
By Ketan Phadke

Comments