मैया मोरी
Updated: Jan 11, 2023
By Dutika Mahanta
राधा रानी सी श्रृंगार में सजी
रोम रोम प्रेम से भरी
मैया मोरी लागे अति प्यारी |
मैया मोरी लागे अति प्यारी |
नैनन दुलार झलक झलक होए;
मिश्री सी वाणी से मुझे पुकारे।
श्याम शरीर श्यामा साढ़ी सजीं
गुलाबी चुनरी माथे पे ओढ़िन
मैया मोरी लागे अति प्यारी |
मैया मोरी लागे अति प्यारी |
ममता हृदय से छलक छलक जाए...
सीने से लगा मुझे लाड लगाये।
कृष्ण वेणी कोमल कमल खिलीं
मुकुट रूपी मोरपंख धारणी
मैया मोरी लागे अति प्यारी
मैया मोरी लागे अति प्यारी
धूप लगे या छांव मिले
थक जाऊँ तो मैया तेरी आंचल तले सो जाऊँ ।
चोट खाए चीखुँ या खुशी से खिलखिलाऊं,
मैया सबसे पहले मैं तुझे पुकारूं।
कभी कभी खूब सताऊं,
जो रूठो तो तुमको मनाऊं ।
तेरी वेणी करूं, तेरे केश सजाऊं
बार बार तुझको निहारूं।
तेरे गालों को चुम्बन करूं, तुझे गले लगाऊं
मैया मैं तुझे अनंत प्रेम करूं।
मैया मैं तुझे अनंत प्रेम करूं।
मैया मोरी तू है ही अति प्यारी…
ओ मैया मोरी तू सबसे प्यारी |
ओ मोरी मैया! मोरी मैया |
By Dutika Mahanta

Comments