मैं प्यार लिखना चाहती हूं
By Suchita Joshi
इस व्हाट्सएप वाले जमाने में
वो चिट्ठियों वाला
दौर लिखना चाहती हूं।
इस वीडियो कॉल वाले जमाने में
वो साल में एक बार वाली मुलाकात का
एहसास लिखना चाहती हूं।
इस महंगे तोहफे वाले जमाने में
वो किताब में रक्खे गुलाब का
राज लिखना चाहती हूं।
इस वाइन विस्की वाले जमाने में
चाय की चुस्कियों वाले प्यार का
नशा लिखना चाहती हूं।
इस मोबाइल वाले जमाने में
लैंडलाइन पे घंटो इंतज़ार का
लम्हा लिखना चाहती हूं।
इस फिल्मी रोमांस वाले जमाने में
दिल से दिल तक के
जज्बात लिखना चाहती हूं।।
हां! मैं प्यार लिखना चाहती हूं।।
By Suchita Joshi

Comments