top of page

मैं एक लड़की हूँ

Feb 12, 2023
1 min read

By Priyansh Jaiprakash Singh


मेरे भी सपने हैं, मेरे भी अरमान हैं,

जिन्हे हासिल करने के लिए, मैं रोज

इस जगत से लड़ती हूँ,

मैं कोई वस्तु नहीं, मैं एक लड़की हूँ।

मेरे भी इमोशंस है, मेरी भी फीलिंग्स है,

जिन्हे मैं अक्सर आंसुओं और शब्दों

में झलका देती हूँ,

मैं कोई वस्तु नहीं, मैं एक लड़की हूँ।

मेरी भी अपनी बुद्धि है, मेरे भी अपने फैसले,

जिनसे में जग बदलने की प्रेरणा रखती हूँ,

मैं कोई वस्तु नहीं, मैं एक लड़की हूँ।


मेरा भी अपना शरीर है, मेरा भी अपना हौसला,

जिस से मैं कठिन से कठिन काम

करने का इरादा रखती हूँ,

मैं कोई वस्तु नहीं, मैं एक लड़की हूँ।

उम्मीद करती हूँ की यह बात मेरे देश और

समाज को समज आएगा और, लड़की को वस्तु

समझकर रौंदने वालों को यह एहसास करा पाएगा,

"की तेरी इस हरकत ने सिर्फ तुझे नहीं, तेरी उस माँ

के खोक को भी शर्मिंदगी का पात्र बना दिया,

जिसने तुझे ९ महीने पाला "


By Priyansh Jaiprakash Singh




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page