मैं उनसे ही हूं
Updated: Jun 6, 2023
By Yakshita Gawan
मैं मेरी मां का दिल हूं
मैं मेरी पिता की धड़कन हूं
मैं उनसे ही हूं और
मैं उनमें ही हूं
वो है इसलिए मेरी
सबके साथ जान पहचान है
उनके बिना तो ये दुनिया
भी लगती अनजान है
उनकी कोशिशों ने ही
मुझे चलना सिखाया है
बोलना , हंसना , रोना ये सब
मुझमें उन्ही की बदोलत आया है
मेरे हर दुख में मेरी मां ने ही
मुझे सीने से लगाया है
मेरे जीवन में कभी दुख न आ पाए
मेरे पिता ने यह सोचकर ही
आज तक इतना धन कमाया है
वो माता - पिता ही है जो हर
परिस्थिति में मुझे अपना मानते है
वरना बाकी लोग तो मेरी छोटी सी
गलती पर मुझे पराया कर डालते है
इसीलिए ही तो मैं मेरी मां का दिल हूं
मैं मेरे पिता की धड़कन हूं
मैं उनसे ही हूं और
मैं उनमें ही हूं
By Yakshita Gawan

Comments