top of page

मैं अक्सर अपनी खिड़की पर

Mar 20, 2023
1 min read

By Anjan Sharma


धूप खोजता हूं, उजला, सुनहरा दिन का रूप खोजता हूं। ढूंढता हूं वो पंछी जो बचपन में देखता था,


मुट्ठी में दाने भर उनकी ओर फेंकता था। इठलाती तितलियां अटारी के गमलों पर, ढूंढता हूं मंडराते भौरें गुलाब की कलमों


पर,


मैं अक्सर अपनी खिड़की पर........


दुपहरी ढलते गर्मी चुपके से भीतर आ


जाती थी,


अब परदे हैं, छांव है।


जालियों से ढंकी है अब खिड़कियां,





फिजाओं में बहती माटी को ठांव है। पर एकाकी में घुटन सी होती है, सुकूं नहीं ही वक्त की इस ज़ैद में।


सलाखें है औरों की खातिर मगर, _इस ओर तो मैं भी हूं कैद में।


इस कैद से उड़ना चाहता हूं, हवाओं से जुड़ना चाहता हू।


पर मैं "पर" कहां से लाऊं, सांसों में जान कहां से पाऊं।


बैठता हूं अब भी जमीं की ओर झांकता,


तो कभी आसमां को ताकता,


मैं अक्सर अपनी खिड़की पर......


By Anjan Sharma





Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page