मेरे हमसफ़र 19 साल मेरे साथ बिताने के लिए शुक्रिया
By Nisha Shahi
मेरे हमसफ़र 19 साल मेरे साथ बिताने के लिए शुक्रिया
मेरी जिंदगी में बहार बनकर आने के लिए शुक्रिया
मैं तो किसी काबिल न थी फिर भी
हर क़दम पर मेरा साथ निभाने के लिए शुक्रिया
तुम्हारी मीठी यादों के सहारे जी लूंगी
उन मीठी यादों के लिए शुक्रिया
किसको दिखाऊंगी अब नाज़ नखरे
ख्वाइशें भी तो बहुत थी मेरी
मेरी हर ख्वाहिश को पूरी करने के लिए शुक्रिया।
मुझे बेपनाह प्यार दिया मान सम्मान दिया
उस प्यार और मान सम्मान के लिए शुक्रिया।
बिन तुम्हारे जीना मुश्किल था
पर जीने को मजबूर करने के लिए शुक्रिया।
शुक्रिया करने बैठू तो लिखने के लिए पूरी जमीं। कम पड़ जाएगी
इसलिए आपके हर अहसान के लिए शुक्रिया।
मेरे हमसफ़र 19 साल मेरे साथ बिताने के लिए शुक्रिया शुक्रिया शुक्रिया।
By Nisha Shahi

Comments