मेरे पैर
By Raj Modi
कुछ पैसे वहा से लेलो, हां
कुछ पैसे वहा से भी
थोड़े वहा से लेलो,
वहा से थोड़े उठाते चलो
कोई भी वहा जहा है पैसा
रहना नही चाहिए
हर छोटी से छोटी जमीन पे
मुझे मेरा पैर चाहिए
सुनो, जो उधर से लिए थे
उसको इधर खर्चों
उसने जिसने की हमको भेजे थे
उस कार्य के लिए
उसमे से थोड़े इसमें, थोड़े उसमे,
और बचे मुझे दे दो
और बचे होंगे थोड़े, वहा से जो लिए थे
उसका अगला हफ्ता बाकी है,
और ले आओ, मुझे दे दो
मेरी कोई भी तिज़ोरी
खाली नही चाहिए
हर छोटी से छोटी जमीन पे
मुझे मेरा पैर चाहिए
एक इमारत कम होगी
एक अस्पताल कम होगा
एक विद्यालय कम होगी
दस वोटर उतने ज्यादा होगे
उन्हें कहा पढ़ना है
उन्हें कहा इलाज चाहिए
उन्हें कहा गिनना है
उन्हें कहा सोचना है
उन्हें कहा तर्क ढूंढना
कहा विज्ञान का ज्ञान
कानून में स्थान
हम सब भुला चुके है उन्हे,
उन्हें आके बस बटन दबाना है
बटन दबते रहे, कैसे भी
प्लास्टिक की खुर्सी चाहिए
हर छोटी से छोटी जमीन पे
मुझे मेरा पैर चाहिए।
By Raj Modi

Comments