मेरी ख़्वाहिश
By Kanchan Tanwar
शहर में चौतरफा भीड़ नही पसंद
थोड़ी रफ्तार भी कम हो
शहर की
गाड़ियो का हुजूम भी कम
काश सितारोंं सी सजी इमारते साथ में
इक छोटा सा हरा भरा जंगल भी रखती
सड़के थोड़ी कम भीड़ भाड़ सी होती
रंग बिरंगी साईकिलो से सजी होती
हर किसी को जल्दबाज़ी इतनी ना होती जाने की
काश कि थोड़ी साँस लेने की सबको फुर्सत होती
काश ये शहर मेरी ख़्वाहिश सा होता
By Kanchan Tanwar

Comments