मेरी प्यारी मां
By Sadhana Joshi
कौन सा मैं गीत लिख दूं,
मां मुझे आकर बता।
तुम चली किस देश,
पूंछू मां कहां तेरा पता।
आंख के आंशू पुकारे,
राह तेरी देखकर।
वृक्ष थी मां तुम हमारी,
मैं रही तेरी लता।
याद आती ही रहोगी,
आंखो बसी हो तुम सदा।
हर दिशा में मैं निहारूं,
दौड़ कर आओ जरा।
बांह फैलाओ न मां,
दिल से लगाओ अब मुझे।
जोर से लो नाम मेरा,
मैं पुकारूं मां तुझे।
घर अकेला हो गया,
तेरे बिना सूना जहां।
सोच कर मैं बैठ जाऊं,
तुम छिपी हो अब कहां।
हम करे नित नमन तुमको,
राह तेरी चल सके।
जो बताई दिशा हमको,
उसी के पथिक हम भी बने।
By Sadhana Joshi

Comments