मेरा परिवार
By Avani Acharya
देखकर आपको मुझे सुकून मिलता है
खुश हो यह जानकर मन खिलता है
कहा था किसी ने कि धरती पर तो सिर्फ इंसान ही मिलते हैं
मैंने कहा, घर मेरे तुम आकर देखो, तीन तीन भगवान बसते हैं
निडर, कोमल और प्रतापी होना भी है एक कला
जो सारी खूबियाँ एक ही इंसान में हो, वह इंसान कैसे है भला?
बातें आपकी दिल को छू जाती हैं
वे ही मुझे दुनिया के मोह से बचाती हैं
क्या सबकी ज़िन्दगी इतनी ख़ुशहाल होती है
क्या दुनिया इतनी कमाल होती है
दुख तो जैसे कभी मैंने देखा ही नहीं
आप मुसीबतों में भी जो खुशी ढूंढ़ लेते हो
कौन अपना और कौन पराया
सभी को इतना प्यार देते हो
मुझ जैसे हठ करने वाले नटखट इंसान को पालना भी तो आसान कहा हैं
इसीलिए तो मैंने आपको भगवान कहा है।
By Avani Acharya

Comments