top of page

"मेरा गांव" - By Shiv Shanker

8 hours ago
3 min read

Written By: Shiv Shanker

Category: Poetry

Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026

Shiv Shanker presents a heartfelt ode to rural life in his poem, "मेरा गांव," as part of the Poetry and Creative Writing Competition 2026. This evocative piece captures the essence of village life with a genuine affection, painting a vivid picture of a small yet beloved world. In the category of poetry, Shiv's work embraces the simplicity and beauty of a village, inviting readers to reminisce and appreciate the little joys of rural living.

About the Work

"मेरा गांव" is a nostalgic journey through the lanes of a charming village, celebrating its simple pleasures and communal bonds. The poem is rich with imagery, from the bustling morning sounds to the warmth of familial gatherings. Shiv Shanker skillfully crafts a tapestry of emotions, evoking a sense of belonging and love for his homeland. The work resonates with those who cherish their roots, highlighting the enduring allure of village life.

"मेरा गांव"

Original Submission by Shiv Shanker

"मेरा गाँव "

प्यारा सा मेरा गांव,

और गांव से मेरा‌ प्यार।

संसार में है छोटा-सा,

मेरा छोटा-सा संसार।।

मुझे पसंद है वो‌ हर गली,

जहां से हम गुजरते हैं।

किसी काम को, कभी शाम को,

जिधर को भी हम निकलते‌‌ हैं।।

चाहे ऊसर हो फरसिहा का,

या गांव का ऊपर हार।

संसार में है छोटा-सा,

मेरा छोटा-सा संसार।।

रोज भोर की महफ़िल में,

चिड़ियों का चीं-चीं चहचहाना।

बंबे की कहीं धडक-धडक,

कहीं मंजते बर्तनों का खड़खड़ाना।।

और नई सुबह में फिर से,

सबसे मिलने का इंतजार।

संसार में है छोटा-सा,

मेरा छोटा-सा संसार ।।

कारज में रिश्तेदारों का,

दो दिन पहले आ जाना।

ढाक के दोना-पत्तल पर,

धरती पर न्योता खाना।।

और यारों का मिलना जैसे,

मानो हर दिन ही त्योहार।

संसार में है छोटा-सा,

मेरा छोटा-सा संसार।।

सर्दी‌ में तपते पर बैठक,

छपरा, बिरवा के नीचे गर्मी कट जाना।

सुहाना‌ धान‌ की पौध का मौसम,

और सरसों में फोटों खिंचवाना।।

कूलर, ए.सी. सब फेल हैं,

जब बहती है बयार।

संसार में है छोटा-सा,

मेरा छोटा-सा संसार ।।

मन में चंचलता है भरता,

स्कूली बच्चों का काफिला।

मऊ का जनता विद्यालय,

अंबेडकर कालेज और गोकुला।।

दिल करता है पढ़ने का फिर‌ से,

देखो इनको जितनी बार।

संसार में है छोटा-सा,

मेरा छोटा-सा संसार।।

चुभ जाते हैं दिल में,

गांव के टूटे-बिखरे घर।

जिनको बनवाने की खातिर,

घरवाले चले गए शहर।

हम अभागे तो अपनों को छोड़,

घर को‌ ही कर आए खंडहर।।

इस ईर्ष्या, जरूरत ने बदल दिया,

अब भोले लोगों का व्यवहार।

संसार में है छोटा-सा,

मेरा छोटा-सा संसार।।

परती, पट्टा से मतलब क्या अपना,

क्या मूंगताल, क्या नौ नंबर।

हम सुंदरता का रसपान बस करते,

सब अपने ही हैं धरती-अंबर।।

बैठ बंधी पे, किनारे खंती के,

देखते हम प्रकृति का श्रृंगार।

संसार में है छोटा-सा,

मेरा छोटा-सा संसार।।

लोग तो काफी बदल गए हैं,

फिर भी बचा‌ है अपनापन।

अंगोछा सूती, खटाऊ धोती,

सादगी भरा अपना वतन।।

कहीं मिट्टी से पुती दीवारें,

कहीं हाथों‌ से लिपा दुआर।

संसार में है छोटा-सा,

मेरा छोटा-सा संसार।।

छलनी, मथनी, मूसल,

सिल-बट्टा और हंसिया।

सूप, दरांती, चकिया,

सिलाई-सींक, क्रोशिया।।

घर-घर कारखाना हो जैसे,

हर घर में औजार।

संसार में है छोटा-सा,

मेरा छोटा-सा संसार।।

पुआ, फरा, बरा, बरिया,

पकवान सारे घर वाले।

पान हर बाजार की शान,

मस्त टिक्की, समोसा मटर वाले।।

और सबमें खास है,

देशी आम का अचार।

संसार में है छोटा-सा,

मेरा छोटा-सा संसार।।

प्यारे से मेरे गांव में,

प्यारा है मुझको सबकुछ।

राही की प्यास बुझाने को,

कुंआ, नहर, ताल राह में है सबकुछ।।

काश! रह पाऊं मैं भी गांव में,

और सबका कर पाऊं दीदार।

संसार में है छोटा-सा,

मेरा छोटा-सा संसार।।

प्यारा सा मेरा गांव,

और गांव से मेरा‌ प्यार।

संसार में है छोटा-सा,

मेरा छोटा-सा संसार।।

About the Competition

The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar stands as a prestigious platform for writers and poets worldwide to showcase their talents. It celebrates diverse voices and creative expressions, offering participants an opportunity to shine and share their unique perspectives through poetry and prose.

We extend our heartfelt gratitude to Shiv Shanker for sharing "मेरा गांव" with us in the Poetry and Creative Writing Competition 2026. His vivid portrayal of village life captures universal emotions and invites reflection. Thank you, Shiv, for your beautiful contribution.

About Hashtag Kalakar

Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page