मुर्दा सपने
By Harjinder Singh
अगर कोई ख्वाब अधूरा रह जाए
अगर कोई सपना टूट जाए
तो जिस गांव में या शहर में
उस सपने को आंखों में लिए जीया गया था ना
उस जगह को भी छोड़ कर आगे बढ़ जाना चाहिए
पता है क्यों?
क्योंकि मुर्दों को साथ लेकर नहीं चला जाता है
उन्हें छोड़ दिया जाता है कहीं दूर
हमेशा हमेशा के लिए।
By Harjinder Singh

Comments