मुझे मौत दोरी आनी है
By Vipul Jain
मेरी बड़ी अजीब कहानी है,
मुझे मौत दोरी* आनी है,
पल भर के लिए सांसें थम जानी है,
और रूह फिर तड़प कर लौट आनी है,
बस सिर्फ इतनी सी कहानी है,
मुझे मौत दोरी आनी है !!
कहना सब कुछ मुझे मेरी ही जुबानी है,
की हुई जो गलतियां अब किसी से नहीं छुपानी है,
मेरी मुस्कान के पीछे गम की बड़ी कहानी है,
समय हो तो देख जख्म भरी जिंदगी काफी पुरानी है,
बस मुझे मौत दोरी आनी है,
मुझे मौत दोरी आनी है ।।
किस्मत लिखी बड़ी पुरानी है,
हर कदम पे बस एक नई कहानी है,
पापी लोगो को मौत नहीं आनी है,
आ जाए तो स्वर्ग में जगह नहीं मिल पानी है,
बस कुछ ऐसी अजीब कहानी है,
मुझे मौत दोरी आनी है ।।
By Vipul Jain

Comments