माँ मोहब्बत मौत
Updated: Jul 30, 2025
By Debidatta Tripathy
मोहब्बत करके कोई मौत की गुजारिश कर रहा है,
जान अभी चली जाए बस यही फरमाइश कर रहा है।
इतनी शिद्दत से माँ ने खुदा से मेरे लिए उम्र मांगी थी,
खुदा न जाने देखो क्या-क्या साजिश कर रहा है।
जब अंदर से टूट कर दिल का हाल बताया दोस्त को,
दिल बहलाने के लिए वो कितनी कोशिश कर रहा है।
किसी के चले जाने से जिंदगी ख़त्म होती नहीं कभी,
यह बात कह कर हकीकत की नुमाइश कर रहा है।
मुरझाया हुआ चेहरा क्या कभी जेहन में नहीं आता,
जो हर रोज तुम्हारे खातिर कोई सिफारिश कर रहा है।
तुम बुजदिल हो क्या जो मरने की चाह रख रहे हो,
हर जवान अपनों से मिलने की ख़्वाहिश कर रहा है।
सच कहता हूं आज तक कभी खुदा को नहीं देखा मगर,
माँ और दोस्त बन कर वो खुशियों की बारिश कर रहा है।
By Debidatta Tripathy

Comments