top of page

महासंग्राम

Apr 10, 2023
1 min read

By Nimit Singh


ले देख शुरू हुआ महा संग्राम,

आमने-सामने है रावण-राम।

एक तरफ थी माया अपार,

दूसरी ओर सीते का प्यार।

जब तीरों से तीर टकराते थें,

भू लोक पाताल काँप जाते थे।

क्या जीत पाएंगे राजा राम?

या गूँजेगा रावण का नाम।

फिर बीच रण विभीषण आए,

श्री रामचंद्र को राह दिखलाए।

बोले विभीषण-"है मिला इसे एक वरदान"

नाभी में है इसके प्राण।

नाभी पर जो तुम वार कारोंगे,

इसका तुम संहार कारोंगे।




देख दृश्य फिर रावण बोला,

गद्दार है, तू ना भाई है,

दुश्मन से प्रीति जुडाई है।

क्या भाई भी ऐसा काम है करता?

दुश्मन का सहभागी बनता।

विभीषण बोले मान मेरी बात,

दुश्मन की अब तू शरण में आजा,

श्री राम के अब तू चरण में आजा।

पर रावण अहंकार में चूर खड़ा था,

काल न उसका दूर खड़ा था।

फिर बाण प्रभु ने साध लिया,

मृत्यु मंत्र भी जाप लिया।

नाभी पर फिर जो वार हुआ,

दुश्मन का संहार हुआ।

अंतिम साँसों पर रावण की,

श्री रामचंद्रकानामहुआ।


By Nimit Singh




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page