top of page

महामारी जीना सिखा गयी

May 9, 2023
1 min read

By Abhishek Tyagi


खिड़की पे बैठी गौरैय्या हताश हैरान है

ताक रही गली मोहल्ले जो सहसा1 बेजुबान है


कहीं यह छल तो नहीं? खुली आँखों से चकराई

क्या सच में लाचार है कपटी इंसान की चतुराई?


कर्फ़्यू के बाजारों से गुज़री दाना चोंच में दबाई

कूचे के कोतवाल से यहाँ-तहाँ टकराई


बोला भाग जा, भयंकर महामारी का आह्वान2 है

अपने अपने विकर्मो का आया इम्तिहान है I


बरसो का सिमटा दर्द कंठ से छटपटा उमड़ा

चीं-चीं चह-चहाहट, अहसास अल्फ़ाज़ों में उतरा


अरे ओ बशर3! ये तो मौत का बिछौना है

सुध नहीं तुझे, तेरा ही नहीं, यहाँ मेरा भी कोना है I





पाप, अपराध, फरेब, अहम् के जो फेरे हैं

दोषी तू है, अनाहक4 सहतें सभ के डेरे हैं

यही समय है, चरित्र के दागों को चिंतन से धोना है

संभल जा, सवंर जा, बाहर फैला क्रूर कोरोना है I


चंद सिक्को की वासना में पारितंत्र5 में विष घोलता है

तृष्णा6 से मासूमो के भविष्य क्यूँ तोलता है?


खुदा ने बेशुमार दिया जल, वायु व अरुणा7

शर्मसार नहीं तू, जो दे रहा उसे कोरोना?


जाग जा! ज़रा संभल, अब द्वन्द नहीं आमना8 कर

सहम मत शोध-विज्ञान से सामना कर


देरी न हो, धरा को समन्वय9 से पुनः पिरोना है

झाँक दर्पण में, निकाल जो भीतर दबी करुणा है I --------------------------------------------------

1. अचानक 2. कहना, बुलाना 3. मनुष्य 4. बिना किसी कारण 5. पारिस्थितिक तंत्र (इकोसिस्टम) 6. इच्छा 7. उषा 8. मुकाबला 9. सम्मिलित होने का भाव




By Abhishek Tyagi




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page