मनचला प्यार
By Zeeshan Sharique
प्यार करें किसे और किस से नहीं
ये फैसला कब होता है आसान
प्यार जिस से होना होता हो ही जाता
नही दिखता कोई नफा, नुकसान
प्यार में वो सब कुछ प्यारा लगता
अब तक जिन से हो जाते थे परेशान
प्यार की यही खूबसूरती भी है,
सोचो तो आ जाती चेहरे पे मुस्कान
प्यार में वो सब कुछ अपना लेते हैं
जिन बातों से थे अब तक अनजान
प्यार में सिर्फ उनकी खूबियों ही नहीं
खामियों का भी करने लगते एहतेराम
प्यार में अड़चने भी आती हैं,
उस से लड़ते हैं हम सुबह व शाम
सारी मुश्किलों को पार कर के ही
लिखी जाती मोहब्बत की पाक दास्तान।
By Zeeshan Sharique

Comments