मन - By Deepander Singh
Written By: Deepander Singh
Category: Poetry
Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026
Deepander Singh, writing under the pen name "Mann," presents a compelling piece titled "मन" in the Poetry category of the Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar. This thought-provoking poem delves into the complexities of understanding one's inner self, particularly from the perspective of a woman, and challenges societal perceptions and misconceptions.
About the Work
"मन" is a profound exploration of identity and societal roles. Through evocative and poignant verses, Deepander Singh captures the essence of internal and external conflicts faced by women. The poem is rich with imagery and emotion, addressing themes of misunderstanding, societal expectations, and the silent strength of femininity. Its reflective mood invites readers to contemplate the true nature of self-awareness and empathy.
Mann
Original Submission by Deepander Singh
मन
उसे लगता है मेरे मन को जानता है
अच्छा है गलतफहमी में बड़ा प्यारा सा लगता है
मेरे आस पास पूरी ज़िंदगी बिताता है
हर कदम पे मेरा त्याग मांगता है
मुझे परेशान, मुझे प्यार, मेरी ही चाह करता है
हर आदमी न चाहते हुए भी मेरी ही बात करता है
मुझे न ज़रूरत किसी प्रमाण की
मेरी ही हस्ती से हर नन्ही जान बनी
मेरे अस्तित्व को मिटाने की बात करता है
नादान है अपनी तबाही की बात करता है
मुझे माँ, मुझे बहन,
मुझे पत्नी, मुझे बेटी,
मुझे साथी और मुझे ही वैश्य का खिताब देता है
सुरक्षा भी मेरी करता है
और मुझे ही बदनाम करता है
मेरी चंचलता, मेरी सुंदरता
मुझे ही रिझाने का प्रयास करता है
मेरे लिए दुनिया भर से पूछता है
बस मुझसे ही ना बात करता है
मेरे पिता से मेरा हाथ मांगता है
मेरे घर बदलने की संपत्ति साथ मांगता है
अक्सर मेरे बच्चे का सपना मुझे दिखाता है
फिर मेरी जैसी होने पे मेरे गर्भ का अधिकार मांगता है
नवरात्रि पे कन्याओं की आवाज़ लगाता है है
बस कोख से मेरी अपने वंश की गुहार मांगता है
मेरी उड़ान की बात करता है
किसी दूसरे रूप में मेरे ही पर कुचलता है
जो दर्द से बिलख पड़े
ऐसे दर्द का उपहार देता है
हर काम में मेरी मांग करता है
और मेरे ही अस्तित्व पर सवाल करता है
ब्रह्मा की सरस्वती
विष्णु की लक्ष्मी
महादेव की आदिशक्ति
और हर गुड़ में मेरा नाम पढ़ता है
सीता के बिन राम
राधा के बिन श्याम
कि कल्पना न यह संसार करता है
मोहित भी मुझ पे होकर मेरा ही तिरस्कार करता है
बड़ा मूर्ख प्राणी है
मेरे इशारों को कहाँ समझता है
उससे लगता है मेरे मन को जानता है
अच्छा है गलतफहमी में बड़ा प्यारा सा लगता है
About the Competition
The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious platform celebrating diverse voices in the arts. It showcases exceptional talent in poetry and creative writing, encouraging participants to share their unique perspectives and narratives with a global audience. The competition is a testament to the power of words in shaping our understanding of the world and ourselves.
We extend our heartfelt gratitude to Deepander Singh for sharing "मन" with us as part of the Poetry and Creative Writing Competition 2026. Your thoughtful articulation and exploration of complex themes enrich our community. Thank you for your contribution to the arts and for inspiring others through your words.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.



Comments