top of page

मकान में हूँ, घर से दूर रहता हूँ

May 9, 2023
1 min read

By Abhishek Tyagi


भीड़ में शामिल काफिले की इशरत1 दौड़ में रहता हूँ

शहर में हूँ पर अपनी ज़मीन से दूर रहता हूँ I


पुराना था, घर अपना था, यहाँ किराया लगता है

नई ऊँची इमारतों का हर शक़्स पराया लगता है

मक़ाम हासिल करने खातिर, मगरूर रहता हूँ

मकान में हूँ, घर से दूर रहता हूँ I


नाम बनाने निकला था, हूँ आज साहूकारों2 का कर्ज़दार

अपनों से दूर हूँ, यहाँ गैरों का वफादार

किसी की दुआओँ से सलामत आज भी रहता हूँ

मकान में हूँ, घर से दूर रहता हूँ I





बनावटी मुखौटों में फ़र्ज़ी अदाकार-सा हूँ

खुले आसमान में भी घुटन का कैदी-सा हूँ

एहसास-ए-सुकून नहीं है, फ़क़त3 सोने की तदबीर4 करता हूँ

मकान में हूँ, घर से दूर रहता हूँ I


हाथ मिलते बहुत, नहीं करता कंधे मिलाकर सरोकार कोई

बातें होती हैं, जज्बात-ऐ-अलफ़ाज़ सुनता नहीं कोई

महेंगे कालीनों की फरहत5 में हूँ, मिट्टी की महक से दूर रहता हूँ

मकान में हूँ, घर से दूर रहता हूँ I

--------------------------------------------------

1. भोग विलास 2. व्यापारी 3. बस, केवल 4. कोशिश 5. खुशी



By Abhishek Tyagi




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page