भुला दिया
Updated: Jun 2, 2023
By Ankita Garg
मुझे लगा था कि तुझे भुला दिया है मेरे दिल ने,
ज़ख्म आज भी ताज़ा से लगते हैं जब लगता हूँ उन्हें सिलने,
प्यार तो मैंने टूट के ही किया था तुझसे,
तूने भी दिखावा खूब किया मुझसे,
यादें हैं कि पीछा छोड़ने का नाम नहीं लेती,
तू मुझे था बहुत अज़ीज़ तो जा आज मैं तुझे कोई इलज़ाम नहीं देती,
गलती थी किसकी अब उस बात का फ़ायदा नहीं,
धोके देना का अब कोई कायदा नहीं,
तुम याद आते हो बहुत कभी-कभी मुझे,
बताओ जिस-जिस को भी उपाय कोई सूझे,
कमी महसूस होती है तुम्हारी काफ़ी,
गलतफहमी में मत रहना कि मिल सकती है माफ़ी,
मैंने बहुत सहा है,
सब खत्म हो गया बाकी कहाँ कुछ रहा है,
तुम्हारे साथ बीते पल मरते दम तक रहेंगे साथ मेरे,
पर अफ़सोस होता है कि रास्ते अलग हो चुके हैं अब मेरे और तेरे,
यादें हमेशा रहती हैं,
आँखें भी मेरी हमेशा बस बहती हैं,
चाह के भी यादें नहीं मिटा पाऊँगी,
पर इतना वादा है कि अब बहुत दूर-बहुत दूर चली जाऊँगी....
By Ankita Garg

Comments