भारत ये रहना चाहिए
By Saba Firdaus
भारत ये रहना चाहिए।
स्वतंत्र भारत
लोकतंत्र भारत,
आज़ाद भारत।
तेरा या मेरा नहीं
हमारा भारत,
न्यारा भारत
जान से ज़्यादा प्यारा भारत।
वो भारत,
जिसकी आज़ादी के दिवानों नें कल्पना की थी
एक सम्प्रभुतापूर्ण,
स्वाधीन भारत,
अनेकता में एकता लिए
विशेषताओं से परिपूर्ण भारत।
ऊंच-नीच की सोचों से परे,
सबको समान सम्मान व अधिकार दिलाए जो
वो भारत,
वो ही भारत,
हमारा प्यारा महान भारत ।
शहीदों ने जिसे अपने ख़ून से सींचा,
महापुरुषों ने जिसे संवारा था,
वही भारत।
तानाशाही मुक्त भारत।
भारत वो रहना चाहिए।
भारत वो रहना चाहिए।
By Saba Firdaus

Comments