भाई बहिन का प्यार
By Mohit Khandelwal
यूँ तो हर रिश्ते में एक आस होती है|
पर यह भाई बहिन का रिश्ता ही है ऐसा जिसमे खास बात होती है l l १
यूँ तोह दोनों को एक दूसरे के बिना खाना तक न भाये|
पर एक दूसरे को छेड़े बिना इनसे रहा भी न जाये l l २
यूँ तोह बहिन पापा की परी और भाई मम्मी का लाडला होता है|
पर बहिन भाई का और भाई बहिन के दिल का सहारा होता हैll३
बहिन की पापा से और भाई की मम्मी से करने वाली शिकायतों की पोटली तयार ही रहती है|
पर कोई तीसरा दोनों में से किसी को कुछ बोल जाए तोह न भाई न ही बहिन सहती है l l ४
यूँ तोह एक का रूठना दूसरे का मनाना हमेशा लगा ही रहता है|
पर दोनों में से यह एक दूसरे को कितना प्यार करते है यह कोई नहीं कहता है l l ५
बहिन छोटी हो या बड़ी माँ का फ़र्ज़ भी निभाती है|
अपने भाई की हर गलती माफ़ करती है और उसकी ख़ुशी के लिए हमेशा अरदास करती है|| ६
यूँ तोह देखते ही देखते कितना वक़्त साथ निकल ही जाता है|
हर रिश्ते की तरह इसमें भी वो बिछड़ने वाला दिन आ ही जाता है|| ७
बहिन की शादी में भाई बोलता है नही रोऊँगा में|
पर सच तो यह है कि उसकी आँखें और दिल भी भर ही आता है||८
By Mohit Khandelwal

Comments