बेटियां
By Rachana Purva
माँ की दुलारी होती है बेटियां!
माँ के सर का ताज होती है बेटियां!
माँ को पल पल खुशी के एहसास दिलाती है बेटियां!
माँ के हर दर्द को अपना समझकर सुनती है बेटियां!
माँ को हँसाने की लाख कोशिश करती है बेटियां!
माँ के हर काम को उच्च श्रेणी का बताती है बेटियां!
माँ की प्रशंसा करते-करते थकती नहीं है बेटियां!
माँ के घर में प्रतिदिन नयी रौनक लाती है बेटियां!
माँ को रानी सी बनाकर रखती है बेटियां!
माँ का सम्मान,अभिमान और स्वाभिमान होती है बेटियां!
इसलिए एक जादुई छड़ी वाली परी सी लगती है बेटियां!!
By Rachana Purva

Comments