बिहारी हमारी पहचान
By Shovit Raj
है चाणक्य की कूटनीति जहाँ,
और बुध सा ज्ञान !!
है चंद्रगुप्त का साम्राज्य जहाँ ,
और अशोक महान सा अभिमान!!
है राजा जनक की नगरी जहाँ ,
और माँ सीता सा स्वाभिमान !!
है महावीर की चेतना जहाँ,
और गुरूगोबिंद सिंह सा मान!!
है वैशाली का गणतंत्र जहाँ,
और अंगराज कर्ण सा आन !!
है छठी माई की पवित्रता जहाँ ,
और माँ थावे वाली जैसा शान!!
है राजगीर का पहाड़ जहाँ ,
और गया सा पिंददान!!
है लोकगीतो की मिट्टी जहाँ,
और मिथिला की संस्कारों का बखान !!
है आर्यभट्ठ का आविष्कार जहाँ,
और नालंदा सा विज्ञान !!
है नागार्जुना की रचनाएँ जहाँ,
और वशिष्ठनारायण सा विद्वान !!
है विद्यापती की कविताएँ जहाँ,
और बिस्मिल्ला की मीठी तान !!
है रेणु की कल्पनाएँ जहाँ ,
और रामधारी दिनकर सा गान!!
है शेरशाह का साहस जहाँ,
और विक्रमादित्य हेमु सा संग्राम !!
है गांधी का आंदोलन जहाँ,
और राजेंद्र प्रसाद की नीतियों का प्रमाण !!
है जयप्रकाशनारायण की हुंकार जहाँ,
और बाबूवीरकुँवर सिंह सा बलिदान!!
है बिहारी हमारी पहचान ,
और बिहार पे हमें है गुमान!!
हे जन्मभूमि बिहार तुम्हें करते
हैं हम प्रणाम !!
By Shovit Raj

Comments