top of page

बहारों सी है तू

Feb 11, 2023
1 min read

By Kuldeep Kumar


तपती गर्मी में हल्की फुहारों सी है तू, बिखरी पतझड़ में बहारों सी है तू, अजीब कशमकश में डूबती जिंदगी मेरी, इस मझधार के लिए किनारों सी है तू। तेरे होने के एहसास ने जीना सीखा दिया मुझे, मदहोश नैनों से जाम पीना सीखा दिया है मुझे, जब छुआ था यूँ ही अपने हाथों से मुझे तूने, उसी वक़्त से रातों में जागना सीखा दिया है मुझे।


अब तक तो जिंदगी जिए जा रहा था बेवजह, खुद ही खुद को समझा रहा था बेवजह, तेरे पास आने से इस दिल को सुकून तो मिला, नहीं तो दुनिया की भीड़ में खोये जा रहा था बेवजह। दिल के अरमान अब सारे बता दिए है मैंने, कहे अनकहे सारे जज्बात समझा दिए है मैंने,

सुनना चाहता हूँ मैं भी अब तेरे दिल की बात,

मेरे दिल के पैगाम तो पहुंचा दिए हैं मैंने।


By Kuldeep Kumar



Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page