top of page

बरहना

May 4, 2023
1 min read

By Raj Modi


बरहना आपको देखने का मन करता है

बरहना आपकी तस्वीर बनाने का मन करता है


कौनसी लकीर कहां तक कितनी सीधी है

जानने का मन करता है

कौनसी लकीर कहां कितनी पाक तरीके से मुड़ती है

क्यों मुड़ती है, कहां मुड़ती है

जानने का मन करता है





दिल धड़कने से तिल समय में कितनी दफा

अपना स्थान बदलता है जानने का मन करता है

बाकी रेखाओं से तिल की रेखा कितनी ऊपर है

जानने का मन करता है

तिल के आस पास कितनी दूर का अंतर है

जहां ये ज़मीं रंग बदलती है

कौनसा आकार जन्म लेता है रंगों के बदलने से

इनको स्पर्श करने के बाद क्या क्या बदलता है

जानने का मन करता है


बरहना आपको देखने का मन करता है

बरहना आपकी तस्वीर बनाने का मन करता है


By Raj Modi





Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page