बरसो के बाद
Updated: Aug 21, 2025
By Mogal Jilani
कई बरसो के बाद आज उनको देखा तो
उमडकर वो सारी बात याद आ गई
जो सोचा था मिलूंगा तो पूछूंगा किसीदिन
पर मिलते ही वो पूछ बैठी तुम कोन हो
और में ख़ामोश रह गया
कहे तो सकता था वो सारे सच मगर मैंने
उसकी मासूमियत को मुरझाना नही चाहा
कर तो सकता था सर-ए-बाज़ार मगर मैंने
उसकी बेवफायी को सरेआम करना नही चाहा
और में खामोश लौट गया...।
By Mogal Jilani

Comments