बप्पा( Bappa)
By Krishna Mahana
जिसके आने से सिद्धि समृद्धि का होता आगमन,
सवारी है मूषक उनकी और कहलाता वाहन ll
विद्या का है जो भंडार बुद्धि सिद्धि का है वह दत्ता,
टाल के वो विघ्न सारे कहलाते विघ्नहर्ता ll
जिनका लड्डू और मोदक है प्रिय खाने में,
अग्रण पूजन उनकी होती है देवगण में ll
दयावान और निराले है बप्पा हमारे,
दिखे प्यारे जब शीश में तिलक सँवारे ll
महादेव और माता गौरी के हैं प्यारे नन्दन,
देवा हमारे आपको शत-शत नमन ll
By Krishna Mahana

Comments