बदलती दुनिया
By Magan Chawla
उमर तो कुछ खास नही है मेरी
पर देखे है बहुत से लोग बदलते हुए मैने भी,
बदलना तो जैसे दस्तूर है इस दुनिया का
बदलते चेहरे,बदलते जसबात
बदलते रूप और बदलते रंग
बहुत लाज़िम है इस दौर मे,
यूं लगता है मुझे तो
शायद कोई रहना ही नही चाहता यहाँ पहले जैसा,
वक़्त के साथ बदल जाते है लोग
मौसम की तरह,
बदलती है बातें भी उनकी
बदलते है फिर लहजे भी,
जैसे बदलती है हवाएं अपना रूख
उस तुफां मे,
यूहीं बदलते है दिल उनके
औरों की परवाह में
बस यही सीखा है इस मतलबी दुनिया से मैने अब तक,
कोई नही है यहाँ तेरा इक उस खुदा के सिवा,
बस जी ले जिन्दगी का ये सफर
ना इसको तू यूंही गवा
ना जाने कब मिट जाये गी ये हस्ती तुम्हारी,
प्यार करो इस जिन्दगी से
समझो तो सच में ये है बहुत प्यारी
बस यही कहना चाहता हुँ
आखिर में,
सबसे करो प्यार तुम
और सब मे देखो उस खुदा को
ना जुदा है वो किसी से
बस प्यार करो उस खुदा को।।
By Magan Chawla

Comments